फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमसंग कंपनी ने गोद लिए सात सरकारी स्कूल

Wed, 05 Jul 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हेडिंग:
अमर उजाला में खबर छपने के बाद नवादा स्थित प्राइमरी व जूनियर स्कूल भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैमसंग कंपनी ने कारपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत जिले के सात सरकारी स्कूलों को गोद लिया है। इसके तहत इन स्कूलों की दशा कंपनी सुधारेगी।
विज्ञापन


इनमें सेक्टर-62 नवादा गांव स्थित प्राइमरी व जूनियर स्कूल भी शामिल हैं। मंगलवार को इसी स्कूल को लेकर ‘मासूमों से खिलवाड़: टूटी छत व खुले तार के नीचे पढ़ाई’ शीर्षक से अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी।

मंगलवार को कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवेश यादव ने बैठक की। बीएसए ने बताया कि सैमसंग कंपनी ने सात स्कूलों को गोद लिया।
विज्ञापन


इनमें सेक्टर-62 नवादा गांव स्थित प्राथमिक और जूनियर स्कूल, ककराला स्थित प्राइमरी और जूनियर स्कूल, भूड़ा सेक्टर-81 स्थित प्राइमरी और जूनियर स्कूल व असगरपुर स्थित प्राइमरी स्कूल शामिल हैं।

बीएसए ने बताया कि कंपनी से स्कूलों की बिल्डिंग और मूलभूत सेवाओं की स्थिति सुधारने की कार्य योजना मांगी गई है। दो दिन में कंपनी कार्य योजना देगी। स्कूलों में यूनिफार्म वितरण का काम जारी है। 15 दिन में सभी स्कूलों में नई यूनिफार्म वितरित करा दी जाएगी। किताबें भी जैसे-जैसे मिलती जाएंगी, स्कूलों में वितरित करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें