फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान नहीं होगी दाखिले की राह, एक सीट पर पांच दावेदार

Fri, 16 Jun 2017 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
students
विज्ञापन
शहर के सबसे बड़े कॉलेज पंडित जवाहरलाल नेहरू में इस बार दाखिला पाने की राह आसान नहीं रहेगी। क्योंकि इस कॉलेज में आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हुए महज एक सप्ताह ही बीता है और यहां यूजी कोर्स की कुल 1110 सीटों के लिए अबतक 5400 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। ऐसे में यहां एक सीट पर पांच छात्रों की दावेदारी तय है। 
विज्ञापन


कॉलेज के नोडल ऑफिसर भरत ने बताया कि अब तक 5410 विद्यार्थी यहां चलने वालें कोर्सों के लिए आवेदन कर चुके हैं। छात्रों से ज्यादा छात्राओं ने आवदेन सबसे तेज करने में रूचि दिखाई है। कॉलेज प्रागंण में सुबह 9 बजे से ही आवदेनकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाली आवेदन प्रक्रिया में रोजाना 800 से 1000 फार्म भरे जाते हैं। विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए 100 कंप्यूटर की लैब बनाई गई है। जहां कंप्यूटर विशेषज्ञ और पुराने विद्यार्थी नए बच्चों की आवेदन करने में मदद कर रहे है।

बीकॉम कोर्स में सबसे अधिक आवेदन 
यूजी कोर्स के लिए जिले के तमाम कॉलेजों में अबतक नौ हजार से अधिक आवेदन हो चुके है। इसमें नेहरू कॉलेज हो या फिर डीएवी या दयानंद कॉलेज सबसे अधिक आवेदन बीकॉम कोर्स में हुए है। नेहरू कॉलेज में बीकॉम की कुल 80 सीटों के लिए लगभग 710 आवेदन हुए है। ऐसे में इस कोर्स में सबसे अधिक मारामारी रहेगी। वहीं इस बार आनर्स कोर्स में दाखिला लेने में विद्यार्थी रूचि दिखा रहे हैं।  
विज्ञापन


45 फीसदी अंक वालों का भी दाखिला 
यदि आपके 12वीं में 50 फीसदी से भी कम आए है तो भी आपका दाखिला संभव है। सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज एक ऐसा कॉलेज है, जहां बीकॉम और बीए ईवनिंग कोर्स चलते है। जिसमें अंतिम कट ऑफ  45 प्रतिशत या इससे भी कम जाती है। दोनों कोर्स में 160-160 सीटें हैं। यह कोर्स उनके लिए लाभकारी है जोकि नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई जारी रखना चाहते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें