दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती करने में आरक्षण नीति में कमी पाई गई है। एससी-एसटी के कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने अपने पांचवें प्रतिवेदन (2015-16) में इसका उल्लेख किया है। समिति की टीम ने डीयू का दौरा कर रिपोर्ट तैयार किया है।
डीयू एससी-एसटी ओबीसी टीचर्स फोरम के अध्यक्ष प्रो. हंसराज ने बताया कि फोरम ने जून-जुलाई में याचिका दाखिल की थी। इसके बाद एक टीम ने डीयू का दौरा कर रिपोर्ट तैयार किया, जिसमें इन कमियों का जिक्र किया गया है।
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट से विवि व कॉलेजों में आरक्षण नियमों के पालन नहीं होने की पोल खुली है। डीयू में अब तक दस फीसदी भी आरक्षण कोटा पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समिति की रिपोर्ट के बाद इस पर कार्यवाई होनी चाहिए।