फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में एक क्लिक पर दर्ज होगी शिकायत

Thu, 10 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों को अब किसी प्रकार की शिकायत करने के लिए कॉलेजों व विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उनकी शिकायत अब एक क्लिक पर दर्ज होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन शिकायत निवारण व्यवस्था (स्टूडेंट ग्रीवांस रिडेरसल सिस्टम) शुरू की है। मौजूदा समय में शिकायत करने के लिए कॉलेज या विभाग जाना होता था।
विज्ञापन


डीयू प्रशासन के मुताबिक, किसी विभाग या कॉलेज से संबंधित शिकायत के लिए ऑनलाइन शिकायत सुविधा को शुरू की गई है। इसका लाभ लेने के लिए छात्रों को कॉलेज या विभाग के वेब पेज पर जाना होगा। डीयू ने इस संबंध में कॉलेजों व विभागों को अपने वेब पेज पर ग्रीवांस रिडरेसल सिस्टम के लिए लिंक उपलब्ध कराने को कहा है।

डीयू में एक क्लिक पर दर्ज होगी शिकायत
श्री अरबिंदों कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन अग्रवाल के अनुसार, अब छात्रों को वेबसाइट पर ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराना है। इसके लिए डीयू से दिशा-निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। आर्यभट्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोज सिन्हा ने बताया कि लिंक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें