फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, नौकरी व इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 

Sun, 16 Oct 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2016-17 में बड़ी कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने व इंटर्नशिप के लिए दरवाजे खुल गए हैं। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने प्लेसमेंट से पहले पंजीकरण की प्रक्रिया शुक्रवार (14 अक्तूबर) से शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इसके तहत डीयू के यूजी व पीजी स्तर के अंतिम वर्ष के छात्र व किसी विभाग में शोध कर रहे छात्र ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से यूजी स्तर के पहले व दूसरे वर्ष और पीजी स्तर के पहले वर्ष के छात्र इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जेएम खुराना ने बताया कि पंजीकरण करने के लिए सामान्य-ओबीसी वर्ग के छात्रों को 100 रुपये व एससी-एसटी छात्रों को 50 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) छात्रों के व इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण नि:शुल्क है। छात्र http://placement.du.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण हो जाने के बाद एक ऑनलाइन ही आईडी कॉर्ड बनकर आएगा। इसमें छात्रों को अपना फोटो लगाकर इसे अपने विभागाध्यक्ष व कॉलेज प्रिंसिपल से प्रमाणित कराना होगा। हर प्लेसमेंट सेशन में इस आईडी कॉर्ड को दिखाना पड़ेगा। 

नवंबर से आएंगी कंपनियां
प्लेसमेंट के लिए कंपनियों के आने का दौर नवंबर से शुरू होगा। प्रशासन इस बार भी प्लेसमेंट के लिए बड़ी कंपनियों से बात कर रहा है। मालूम हो कि बीते सत्र 2015-16 में आठ से दस हजार छात्र पंजीकृत हुए थे। इसमें से लगभग तीन हजार छात्रों को जॉब ऑफर हुए थे। लिहाजा, इस सत्र में भी छात्रों को अच्छे ऑफर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें