रॉयन इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। दरअसल, इस महान उपलब्धि के कारण तारीफ ए काबिल है।
इंस्टीट्यूशंस की शारजाह में मौजूद शाखा को गरीबों के लिए आयोजित दुनिया के सबसे बड़े दान-पुण्य कार्यक्रम में भाग लेने के कारण यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
इस कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चों ने गरीबों के लिए 2,05,122 कपड़े एकत्रित किए थे। इस सेवा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी मान्यता से नवाजा है।
इस मौके पर समूह की प्रबंध निदेशक ग्रेस पिंटो ने कहा वह बहुत ही भाग्यशाली हैं कि भगवान यीशू के विचारों से उन्हें मानवजाति के कल्याण की जिम्मदारी मिली और वह इसका सही निर्वाहन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि रॉयन इंटरनेशल ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस छात्रों को समग्र शिक्षा देने के लिए जाना जाता है। यहां तक कि समाज में बड़ी जिम्मेदारियां निभाने में भी यह समूह सदैव अग्रणी रहा है।