फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कमर्शिया पीजी फेस्ट का आयोजन

Tue, 07 May 2019 05:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
कॉलेज फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा की प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा के संरक्षण में वाणिज्य विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा एवं डॉ. प्रतिभा रानी यादव के दिशा-निर्देशन में एम.कॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए कमर्शिया पीजी फेस्ट का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस फेस्ट में छात्र-छात्राओं ने राज्य प्रस्तुतिकरण कबाड़ से जुगाड़, नृत्य, गायन एवं नाटक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अतिरिक्त मिस एम.कॉम व मिस्टर एम.कॉम की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें क्रमशः फरजाना(द्वितीय वर्ष) और मोहित यादव(प्रथम वर्ष) विजयी रहे।

राज्य प्रस्तुतीकरण प्रतियोगित में भारत के विभिन्न राज्यों जैसे- केरल, तमिलनाडु, बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब आदि के व्यापार, रहन-सहन व खान-पान को छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस प्रतियोगिता में एम.कॉम प्रथम वर्ष की रश्मि गौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने एक महिला सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता दिखाई व समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें