फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ की पब्लिक मीटिंग में हंगामा 

Sun, 02 Oct 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में शनिवार शाम को जमकर हंगामा हुआ। छात्रसंघ ने गुड़गांव के होंडा कंपनी के कर्मचारियों को कैंपस में पब्लिक मीटिंग के लिए बुलाया था। ताकि, वे छात्रों के मंच पर अपनी बात रख सकें।
विज्ञापन


हालांकि, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने ऐसी पब्लिक मीटिंग की अनुमति न देते हुए कैंपस में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगा दी। इसके बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

जेएनयू छात्रसंघ ने कैंपस में रात को पब्लिक मीटिंग करवा रहा था, जिसमें जंतर-मंतर में विरोध धरने पर बैठे होंडा कर्मियों को विशेष रूप से बुलाया गया था। छात्रसंघ का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन


साथ ही कैंपस गेट पर किसी भी बाहरी छात्र या व्यक्ति के आने पर रोक लगा दी। इस दौरान गेट पर उन्हीं लोगों को कैंपस में आने की अनुमति थी, जिनके पास जेएनयू का पहचान पत्र था। छात्रसंघ का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्रों की आजादी पर रोक नहीं लगा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें