फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्घि के खिलाफ 19 मई को कलक्ट्रेट पर करेंगे प्रदर्शन

Fri, 12 May 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फीस वृद्घि के विरोध में अभिभावकों ने लड़ाई तेज कर दी है। अभिभावक 19 मई को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए अलग- अलग स्कूलों के अभिभावकों को सोशल मीडिया के जरिए जोड़ा जा रहा है। राज्य स्तर पर समिति बनने के बाद अभिभावक ने प्रदर्शन को और अधिक विशाल करने की तैयारी काफी तेज कर दी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रशासन स्तर पर बनी जांच समिति को भी अभिभावक से मिले। एक अभिभावक ने बताया कि प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि रिपोर्ट लगभग तैयार हो चुकी है। इसको जल्द ही डीएम को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन को 20 स्कूलों के खिलाफ शिकायत मिली थी। प्रशासन की तरफ से 15 मई तक इनका स्कूलों से जवाब मांगा गया है।

स्कूलों ने बंद की बुक और ड्रेस की दुकान
सेक्टर - 40 स्थित एक स्कूल की प्रिंसिपल ने सर्कुलर के जरिए स्कूल में चल रही ड्रेस और बुक की दुकान बंद होने की जानकारी अभिभावक को दी है। इसे अभिभावक अपनी जीत मान हरे हैं। वहीं सेक्टर - 27 स्थित कैंब्रिज स्कूल के अभिभावकों ने सेक्टर - 36 स्थित कैंब्रिज मैनजिंग समिति की मैनेजर कल्याणी राय के घर पहुंचे।
विज्ञापन


हालांकि उन्हें यहां से खाली लौटना पड़ा। कैंब्रिज पैरंट्स एसोसिएशन  के अरुणचलम ने बताया कि इसके बाद स्कूल की तरफ से फोन आया कि आपको उनके घर नहीं जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें