फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों को कैशलेस के गुर सिखाए 

Sun, 01 Jan 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कैशलेस मेले में अभिभावकों को कैशलेस लेन-देन के गुर सिखाए। शनिवार को दिल्ली छावनी स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में आयोजित इस मेले में कैशलेस लेन-देन के माध्यमों को समझाने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन आयुक्त संतोष कुमार मल्ल के निर्देशन में हुए इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय विद्यालय संगठन दिल्ली संभाग की उपायुक्त संतोष मिर्धा ने किया। मेले में अभिभावकों को यूएसएसडी, एईपीएस, यूपीआई, पीओएस व ई-वॉलेट के संबंध में जानकारी दी गई।

साथ ही उन्हें 25 मिनट के वीडियो के माध्यम से कैशलेस लेन-देन की जानकारी दी। इस वीडियो के बाद अभिभावक व छात्रों को  कैशलेस लेन-देन के पांच अलग-अलग तरीकों के बारे में प्रयोग सहित समझाया गया।
विज्ञापन


साथ ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बूथ पर अधिकारियों द्वारा बैंक के डिजिटल उत्पादों और वर्तमान में लांच किए गए। भीम एप आदि उत्पादों की जानकारी प्रदान की गई। बड़ी संख्या में इस मेले में अभिभावकों ने रुचि दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें