फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने स्कूल कमेटी गठन पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

Tue, 25 Apr 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फीस वृद्धि पर भड़के अभिभावक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीएम के निर्देश के बाद फीस वृद्घि पर बनने वाली स्कूल फीस कमेटी पर अभिभावकों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूलों ने अभिभावकों को बिना बताए ही कमेटी का गठन कर लिया है।
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि स्कूल ने इस कमेटी में केवल उन अभिभावकों को शामिल किया है जो उनके पक्ष में हैँ। ताकि फैसला उनके पक्ष में हो। रविवार को जिलाधिकारी ने स्कूलों को एक कमेटी के गठन के निर्देश दिए थे।

जिसमें अभिभावक की तरफ से सीए स्कूल की तरफ से सीए और डीआईओएस के प्रतिनिधि को शामिल किया जाना है। कमेटी बनाने के निर्देश के बाद ही स्कूल सतर्क हो गए हैं। सेक्टर - 27 स्थित कैंब्रिज स्कूल 24 अप्रैल को कमेटी में  अभिभावक के प्रतिनिधि के तौर पर नीलम सेंगर को शामिल किया है।
विज्ञापन


यह लेटर सोमवार को स्कूल की तरफ से जारी किया गया है। इसके बाद से कैंब्रिज स्कूल अभिभावक संघ में रोष है। कैंब्रिज स्कूल अभिभावक संघ के महासचिव के अरुनचलम के अनुसार हम लोगों से इस मसले पर बात नहीं हुई। जबकि अभिभावक के प्रतिनिधि अभिभावकों को ही निर्धारित करने थे।

हम इसका विरोध कर रहे हैं। यदि स्कूल ने इस फैसला नहीं बदला तो हमारा संघर्ष और तेज होगा। वहीं, इस मामले में डीआईओएस भीम सिंह का कहना है कि अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें