दिल्ली विश्वविद्यालय केसेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट इन हॉयर एजुकेशन(सीपीडीएचई) की ओर से शुक्रवार से शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। एक माह (22 दिसंबर) तक चलने वाले इस प्रोग्राम का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के उपकुलपति व शिक्षाविद् प्रो. एडीएन वाजपेयी करेंगे। जबकि मुख्य वक्ता केरुप में वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ महेश चन्द्र उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्ष डीयू के सीपीडीएचई की निदेशक प्रो गीता सिंह करेगी।
सीपीडीएचई की निदेशक प्रो. गीता सिंह केमुताबिक दो अलग-अलग समूहों में 50-50 शिक्षक होंगे। यह विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षक हिस्सा लेंगे। विभिन्न विषयों पर शिक्षकों को जानकारी देने के लिए कई नामी वक्ता होंगे, जिनमें प्रो अनिरुद्ध देशपांडे, डॉ एस गुरुमूर्ति, केएन गोविंदाचार्य, प्रो डीपी सिंह, प्रो कुलदीप चंद अग्निहोत्री व अन्य वक्ताओं के नाम शामिल हैं।