फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां खुलेगा हिमाचल का पहला ट्रैफिक स्कूल, पुलिस लेगी परीक्षा

Thu, 24 Nov 2016 10:26 AM IST
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल शीतकालीन राजधानी धर्मशाला में जल्द ही सूबे का पहला ट्रैफिक स्कूल खुलेगा। धर्मशाला की पुलिस लाइन में दिसंबर महीने से यह स्कूल शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद उपमंडल स्तर पर भी ऐसे स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन


इस स्कूल में स्कूली विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के कोर्सेज करवाए जाएंगे। ट्रैफिक स्कूल में दो दिन से लेकर एक सप्ताह के कोर्स संचालित होंगे। इनमें सड़क सुरक्षा के नियमों, दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ के कारणों और हेल्मेट पहनने के फायदों को लेकर बाकायदा क्लास लगाई जाएगी।

कोर्स पूरा होने के बाद पुलिस विभाग विद्यार्थियों की परीक्षा भी लेगा। खास बात यह है कि इस स्कूल में विद्यार्थी अपनी मनपसंद के यातायात सुरक्षा से संबंधित कोर्स कर सकेंगे। इस स्कूल में यातायात वालंटियर भी तैयार होंगे, जो यातायात नियमों से वाहन चालकों को अवगत कराएंगे। कोर्स पूरा करने वाले छात्रों को रोड सेफ्टी क्लबों से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इसलिए खोले जाएंगे स्कूल
कांगड़ा जिले में दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसका कारण यह है कि वाहन चालक नियमों का सही पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों को समझाने के लिए अब पुलिस छात्र वालंटियर तैयार करेगी। ये छात्र अपने परिवार को भी नियमों के बारे जागरूक करेंगे।
 
बाद में उपमंडल स्तर पर खुलेंगे स्कूल
एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस लाइन धर्मशाला में प्रदेश का पहला ट्रैफिक स्कूल अगले माह से संचालित किया जाएगा। इसके बाद उपमंडल स्तर पर भी ऐसे स्कूल खोलेंगे। यहां पुलिस अधिकारी छात्रों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें