फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिला : सात मार्च से पहले दाखिले की पहली सूची जारी

Tue, 21 Feb 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
nursery admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी के निजी स्कूलों ने नर्सरी दाखिले में एक बार फिर से मनमानी शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशालय के दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए स्कूल दाखिले की पहली सूची जारी करने लगे हैं, जबकि शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के तहत सात मार्च से दाखिले की पहली सूची जारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


दाखिला सूची जारी करने के साथ ही अभिभावकों को एक हफ्ते में फीस जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। निजी स्कूलों में फिलहाल मीरा मॉडल स्कूल जनकपुरी व बेनी प्रसाद जयपुरिया स्कूल सिविल लाइंस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है।

मीरा मॉडल स्कूल में आवेदन कर चुके अभिभावक ने बताया कि स्कूल ने पहली सूची जारी कर 20 फरवरी से दाखिला फॉर्म लेकर 24 फरवरी तक फीस जमा कराने को कहा है, जबकि वह मान कर चल रहे थे कि पहली सूची सात मार्च को आएगी तो उनके सामने दाखिले का विकल्प रहेगा।
विज्ञापन


वे कहते हैं कि उनके सामने परेशानी यह है कि यदि अभी यह सीट ब्लॉक कर देते हैं तो किसी अन्य स्कूल में दाखिला मिलने पर दाखिला कैसे रद होगा। इस तरह से उनके पैसे अभी फंस रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

किस मानक में कितने अंक दिए गए, पता नहीं

FILE PHOTO - फोटो : गेटी ‌इमेज
हंसराज मॉडल स्कूल, डीपीएस वसंत कुंज स्कूल ने जो अंकों वाली सूची जारी की है, उसमें बच्चे को किस मानक के तहत कितने अंक दिए गए हैं, पता नहीं चल रहा है। इससे अभिभावक परेशान हैं। इस कारण से कई बच्चों का दाखिला भी मुश्किल लग रहा है।  

एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा ने कहा कि स्कूलों की मनमानी जारी है। जहां वे निदेशालय के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, वहीं अभिभावकों को बच्चों के साथ किसी न किसी रूप में इंटरेक्शन के लिए बुलाया जा रहा है।

अभिभावक परेशान हो रहे हैं। जिन स्कूलों ने पंजीकृत बच्चों की अंकों के साथ सूची जारी की है। उन्हें यह नहीं पता कि किस बच्चे को किस मानक के तहत कितने अंक मिले हैं। उन्होंने बताया कि अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए एपीजे व डीपीएस रोहिणी की शिकायत निदेशालय से की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें