फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी में दाखिले के नाम पर डोनेशन का खेल शुरू  

Fri, 16 Feb 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nursery Examsheet
विज्ञापन

नर्सरी दाखिले की पहली सूची जारी होने के बाद डोनेशन का खेल भी शुरू हो गया है। स्कूलों द्वारा 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि दाखिले की चाह में अभिभावक इतनी बड़ी रकम चुकाने को तैयार हैं। वहीं, डोनेशन मांग कर स्कूल सीधे तौर पर शिक्षा निदेशालय के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

द्वारका स्थित कुछ स्कूलों में अभिभावकों का आरोप है कि 51 हजार रुपये मांग कर दाखिला देने की बात कही गई। इतना ही नहीं यह भुगतान नगद करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन


यह पैसा स्कूल फीस के अतिरिक्त है। एक अभिभावक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दाखिले के लिए उनसे एक दो स्कूलों नहीं बल्कि चार ने डोनेशन के नाम पर 40 से 80 हजार रुपये तक की मांग की है। 

मजबूरी में डोनेशन देने को तैयार 
वहीं, कुछ ऐसे भी अभिभावक हैं जिन्हें पैसे देकर दाखिला लेना मंजूर है। दरअसल, 15 से 20 स्कूलों में इनके बच्चों का नाम नहीं आया। लिहाजा, ऐसे अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के खातिर पैसा खर्च करने को भी तैयार है। 
विज्ञापन


निदेशालय सख्त नहीं
उधर, एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा ने बताया कि सूची जारी होने से पहले ही डोनेशन मांगने की शिकायतें मिल रही थी। शिक्षा निदेशालय सख्ती नहीं कर रहा है। निदेशालय की सुस्ती का नतीजा है कि स्कूल डोनेशन की मांग कर मनमानी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें