फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परिवर्तन चाहते हैं युवा

Sat, 14 Jan 2017 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉलेज पार्क क्षेत्र में पहली बार मतदान केंद्र बनने से युवाओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। अक्सर चुनावों में दूरी बनाकर रखने वाले युवा इस बार अपनी बेबाक राय रखने से नहीं चूक रहे हैं। नॉलेज पार्क स्थित एनआईईटी कॉलेज कैंपस में युवाओं ने साफ कहा कि वह परिवर्तन चाहते हैं। 
विज्ञापन



कॉलेज कैंपस में ‘गेट’ की तैयारी में जुटे युवा ऐसी सरकार चाहते हैं जो केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश का विकास कर सके और युवाओं के लिए रोजगार पैदा कर सके। छात्र अभय शर्मा का कहना है कि मोदी सरकार ने काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक की है।


इसका फायदा मिलेगा। एक और छात्र पंकज दुबे ने बताया कि प्रदेश में पूरे बहुमत से सरकार आए और ऐसी सरकार हो जिससे केंद्र सरकार का मतभेद न हो और दोनों मिलकर प्रदेश का विकास करें। वहीं, छात्र वैभव मलिक का कहना था कि मौजूदा मोदी सरकार ने स्टार्ट अप इंडिया से रोजगार के बड़े अवसर प्रदान किए हैं। अब इंटरनेट से घर बैठे युवा कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन



इस दौरान छात्र आदित्य राणा का कहना है कि प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था एक बड़ी दिक्कत है। जब जनता ही सुरक्षित नहीं है तो बाकी बातें तो बाद की हैं। कैशलेस ट्रांजेक्शन से देश में पारदर्शिता आ गई है वहीं, गरीबों के लिए खाते खुल रहे हैं। इससे अच्छा टैक्स सरकार को मिलेगा और बड़ी योजनाएं लाई जा सकेंगी और आगे चलकर प्रदेश ही नहीं देश का विकास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें