स्कूलों में मिड-डे मील के बर्तनों को साफ करने के लिए कर्मचारी तैनात होगा। अब तक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे इनको साफ करते थे। इसकी शिकायत शासन तक पहुंच गई।
प्राइमरी स्कूलों में हर रोज मिड-डे मील योजना के तहत खाना के दौरान स्कूली बच्चों के बर्तनों को साफ करने को लेकर दिक्कत पेश आ रही थी। किसी भी स्कूल में बर्तन साफ करने के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं है।
स्कूलों में बच्चों के द्वारा अपने बर्तन साफ करने की घटनाएं सामने आने पर शासन ने अब बर्तन साफ करने के लिए प्रत्येक स्कूल में एक कर्मचारी देने की तैयारियां चल रही है।
जिसको लेकर शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारी देने के लिए तैयारियां चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
स्कूल समय में नदारद रहने वाले शिक्षक होंगे निलंबित
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक स्कूल में शिक्षकों को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहना जरूरी है। इस बीच कोई भी शिक्षक उनके कार्यालय में नहीं आएगा। अगर कोई शिक्षक घूमते मिला तो उसके निलंबित कर दिया जाएगा। स्कूलों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर रहने पर कार्रवाई की जाएगी।