फ्रांस एवं स्पेन के विद्यार्थियों ने आस होप फॉर इंडिया के तत्वावधान में सेक्टर-19 के रोटरी पब्लिक स्कूल में पौधारोपण किया। एसोसिएशन डी सोलिडेराईट इंटरनेशनेल डी इनफैंट शांति से जुड़े छात्रों ने क्लीन एण्ड ग्रीन फरीदाबाद के नारे को साकार करने के लिए पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
इस दौरान मौजूद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। संस्था के फाउंडर मदनलाल आजाद ने पर्यावरण एवं शहर को हरा भरा बनाने की जानकारी दी।
छात्रा लुसी डेनीयल, सारा, कैमिला सयाथ, कौमिने, मैथिलिड, जेलेनी रोटरी पब्लिक स्कूल, आर्य समाज मंदिर पॉकेट एवं एसजीएम नगर के केआर कॉन्वेट स्कूल परिसर में पौधे लगाए।
प्रधान रफी अल्वी, महासचिव पूनम राघव, रोटरी स्कूल की प्रिंसिपल सुधा चौबे एवं कामनी सिंह ने एक-एक फल का पौधा लगाया।