राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के 12वीं के नतीजे बुधवार को जारी होंगे। वहीं दसवीं के नतीजे दो जून को घोषित किए जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, 12वीं के नतीजे बुधवार शाम को छह बजे एनआईओएस की वेबसाइट www.nios.ac.in पर जारी कर दिए जाएंगे।
इसके अलावा नतीजे www.indiaresults.com और www.examresults.com पर देखे जा सकते हैं। शिक्षार्थी isc@nios.ac.in पर भी ई-मेल भेजकर नतीजे मंगा सकते हैं। टोल फ्री नंबर 18001809393 पर भी नतीजे प्राप्त कर सकते हैं।
नतीजों के लिए एसएमएस की भी व्यवस्था की गई है। 12वीं के छात्र NIOS12 नामांकन संख्या एसएमएस करके नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। 3,39,325 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 1,95,135 शिक्षार्थी 12वीं की परीक्षा में और 135110 शिक्षार्थी 10वीं की परीक्षा में बैठे थे।