दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों को कैंपस में पैदल नहीं चलना पड़ेगा। अब वह मोबाइल ऐप से साइकिल बुक करवाकर आराम से घूम सकते हैं। खास बात यह है कि छात्रों को मात्र चार रुपये में एक घंटे के लिए साइकिल किराए पर मिलेगी।
कुलपति प्रो. योगेश सिंह के मुताबिक, फिलहाल कैंपस में छात्रों को साइकिल की सुविधा मिलेगी। वहीं, बुराड़ी मेट्रो स्टेशन से कैंपस तक भी साइकिल चलाने की योजना है, ताकि छात्र आराम से कैंपस पहुंच सकें। इस योजना के तहत कैंपस में जगह-जगह साइकिल स्टैंड बनाए गए हैं। ऑनलाइन ही साइकिल बुक होगी और उसी नंबर से ताला खुलेगा। छात्र एक स्टैंड से साइकिल लेकर किसी भी स्टैंड पर छोड़ सकेगा।