फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट-2 के तीन प्रश्नों पर छात्रों ने उठाए सवाल, दर्ज कराएंगे आपत्ति

Fri, 29 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-2) के तीन प्रश्नों पर स्टूडेंटों ने सवाल खड़े किए हैं। इसमें दो प्रश्नों के सभी विकल्प गलत बताए गए हैं, वहीं एक प्रश्न के दो सही उत्तर बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अब स्टूडेंट आंसर-की जारी होने का इंतजार रहे हैं। इसके बाद वे सीबीएसई को अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे। स्टूडेंटों के इस दावे को कई कोचिंग संस्थानों ने भी सही ठहराया है।

बताया जा रहा है कि पेपर के सेट एपीडब्ल्यू में प्रश्न संख्या 67 में दो सही उत्तर दिए गए हैं। प्रश्न था निमभन में से आयनों का कौन सा युग्म समइलेक्ट्रॉनिक एवं समसंरचनात्मक है। 
विज्ञापन


इसके लिए दिए गए दो विकल्प सही हैं। इसी तरह पेपर के सेट-ए में प्रश्न संख्या 158 और फिजिक्स के प्रश्न संख्या 24 के लिए दिए गए सभी विकल्प गलत बताए जा रहे हैं। 

बोर्ड की ओर से नीट-2 व नीट-1 की आंसर-की सात अगस्त तक जारी होने की संभावना हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर स्टूडेंटों के इन दावों को सीबीएसई मानती है तो इसका फायदा स्टूडेंटों को होगा। उन्हें बोनस अंक के तौर 12 मार्क्स मिल जाएंगे।

720 मार्क्स के 180 प्रश्न 
नीट में फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी के 180 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें फिजिक्स व केमिस्ट्री के 90 व बायोलॉजी के 90 प्रश्न थे। प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर चार अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तर पर एक नंबर काटा जाएगा।

17 को घोषित होगा रिजल्ट
देशभर में एक मई को नीट-1 व 24 जुलाई को नीट-2 का आयोजन हुआ था। इसमें दस लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। 17 अगस्त तक दोनों के रिजल्ट जारी होने की संभावना है। इससे पूर्व सात अगस्त को आंसर-की जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें