फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई नीट-2 की परीक्षा आज, कुल 750 केन्द्रों पर कड़े इंतजाम

Sun, 24 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीएसई की ओर से देशभर में नीट-2 (नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस टेस्ट) का आयोजन आज होने जा रहा है। इस परीक्षा के लिए 4 लाख 75 हजार 783 उम्मीदवार पंजीकृत हुए हैं। 
विज्ञापन


इन उम्मीदवारों में नए उम्मीदवारों के साथ-साथ ऐसे उम्मीदवार भी शामिल हैं जो कि 1 मई 2016 को हुई नीट-1 की परीक्षा में बैठे थे। देशभर में इस परीक्षा के लिए लगभग साढ़े सात सौ केन्द्र बनाए गए हैं। 

नकल रोकने के लिए सीबीएसई ने सेंटरों पर पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को सुबह 9.30 बजे तक सेंटर पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद पहुंचने पर उन्हें सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र में तीन दस्तावेज लेकर जाने होंगे। जिनमें प्रवेश पत्र, पोस्ट कार्ड साइज फोटो, व तीसरा पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। 

नीट-2 परीक्षा का रिजल्ट 17 अगस्त को जारी किया जाएगा। जबकि 18 अगस्त से 30 सितंबर तक काउंसिलिंग प्रक्रिया चलेगी। परीक्षा शुरू होने से पहले मेटल डिटेक्टर से उम्मीदवारों की जांच होगी। 

सेंटर पर उम्मीदवारों को बार-बार दीवार घड़ी न देखनी पड़े इसके लिए नौ स्तर की घंटी की व्यवस्था की गई है। जो उन्हें समय के साथ-साथ परीक्षा के लिए कितना समय बाकी है, इसका संकेत भी देगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें