फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू जॉकी सीजन पांच में एमआर के छात्रों को मिला अवार्ड 

Fri, 28 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को बंगलूरू में आयोजित याहू असैंचर इनोवेशन जॉकी सीजन 5 में जूरी च्वाइस अवार्ड मिला है। देश के यंग इनोवेटर्स की खोज के लिए आयोजित प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी को अवार्ड मिलने पर खुशी जाहिर की गई।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी सीएई विभाग के विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इनोवेशन जॉकी में इस बार धोखाधड़ी, बिजनेस में माल प्रैक्टिस, डिजिटल इंडिया व महिला सशक्तिकरण आदि श्रेणियों में आवेदन लिए जाने थे। जिसके तहत देश के 800 कैंपस से 3600 आइडिया जमा किए गए।

16 टीमें ग्रैंड फिनाले में पहुंची। इसमें से मानव रचना की टीम आयूल्यूमिनेटी को प्रोजेक्ट ग्रिवेदिती के लिए अवार्ड मिला। एमआरआईयू की छात्रा ज्योत्सना और प्रिया ने यह प्रोजेक्ट तैयार किया। यह प्रोजेक्ट सर्वाइकल कैंसर की पहचान करने की डिवाइस है।
विज्ञापन


मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ प्रशांत भल्ला ने बताया कि विद्यार्थियों को केवल सामान्य सोच के साथ नहीं, बल्कि कुछ नया करने की सोच के साथ तैयार किया जा रहा है। जिससे वह अपनी प्रतिभा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें