फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मनाया मातृ-पितृ पूजन एवं बलिदान दिवस 

Wed, 15 Feb 2017 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल कॉलेज में मंगलवार के दिन मातृ पितृ पूजन दिवस एवं बलिदान दिवस मनाया गया। सेक्टर 22 शिव कॉलोनी स्थित महावीर विद्या निकेतन स्कूल में बच्चों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य सर्वेश पांडेय ने इस दौरान बलिदानियों के जीवन एवं चरित्र के बारे में बच्चों को बताया। ओल्ड फरीदाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री विपुल गोयल थे।

इस दौरान विद्यार्थियों ने माता-पिता की पूजा करके आशीर्वाद लिया। उद्योग मंत्री ने कहा कि 14 फरवरी प्यार का दिन है। माता-पिता से प्यारा और गहरा रिश्ता कोई और नहीं है, इसलिए इस दिन सबसे पहले अपने माता पिता की पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कौशिक, नगर निगम के उप महापौर मनमोहन गर्ग, गंगाशरण मिश्रा, डॉ. राकेश गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, सेवानिवृत्त उपजिला शिक्षा अधिकारी डीसी चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें