फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए सोमवार से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया

Mon, 04 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
दाखिला
विज्ञापन
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के संबद्ध कॉलेजों में पढने वाले दूसरे वर्ष के तीसरे सेमेस्टर और तीसरे वर्ष के पांचवें सेमेस्टर के छात्रों का दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगा। 14 जुलाई तक चलेगी। 
विज्ञापन


इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग ने तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों को ऑनलाइन दाखिला के झंझट से मुक्त कर दिया है। कॉलेज में पहले से पढ़ रहे छात्रों को अब केवल मैन्युअल दाखिला होगा।

प्रथम सेमेस्टर के अंक प्रमाण पत्र लगाकर आवेदन करना होगा। छात्र अपने कोर्स अनुसार कमेटी के पास फॉर्म जमा करा देंगे। डॉक्यूमेंट वेरीफाई होने के बाद छात्रों को चालान जेनरेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिसकी फीस बैंक ऑफ पटियाला में छात्रों को जमा करना होगा। शहर के तीनों गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-14 गवर्नमेंट गल्र्स कॉलेज, सेक्टर-9 गवर्नमेंट पीजी कॉलेज और द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज तीनों में ही तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के एडमिशन के लिए कमेटी और काउंटर बनाए गए हैं। 

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल सुषमा चौधरी ने बताया कि तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, स्टूडेंट्स कॉलेज में आकर चालान जनरेट करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें