फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : अब फिजिकल काउंसिलिंग के तहत होंगे दाखिले

Tue, 19 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एमडीयू से संबंधित शहर के सभी कॉलेजों में अब चौथी या पांचवीं कटऑफ लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। इसकी जगह फिजिकल काउंसलिंग के तहत ही अब छात्रों को दाखिले का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


इसमें भी उन छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनका पहली, दूसरी व तीसरी कटऑफ में नाम तो आया लेकिन दाखिला नहीं ले पाए। ऐसे छात्रों को मंगलवार तक एक अतिरिक्त मौका दिया गया है।

कॉलेजों में एक और मेरिट लिस्ट तैयार की गई है, जिसमें छूट छात्रों को फिजिकल काउंसलिंग से दाखिला मिलेगा। जानकारी देते हुए नेहरू कॉलेज की प्राचार्या विमला बिश्नोई ने बताया कि अब कॉलेज की ओर से कोई अतिरिक्त कटऑफ जारी नहीं होगी। 
विज्ञापन


केवल उन्हीं छात्रों की मेरिट लिस्ट तैयार की गई है, जिन्होंने कटऑफ में नाम आने के बाद दाखिला नहीं लिया। इन छात्रों को मंगलवार को कॉलेज आकर फिजिकल काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा।

इसके बाद दस्तावेज प्रक्रिया पूरी कर उन्हें दाखिला दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस काउंसलिंग के तहत 20 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद खाली सीटों के लिए एक और कांउसलिंग की जाएगी। कॉलेज में लगभग 80 फीसदी सीटें भर चुकी हैं और 20 प्रतिशत सीटे फिजिकल काउंसलिंग से भरने की उम्मीद है। 

10 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग 
छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं की ओर से शहर के सभी कॉलेजों में 10 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग की गई है। इसको लेकर सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नेहरू कॉलेज की प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा और स्नातक व स्नातकोत्तर में 10 प्रतिशत अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की मांग की। 

इस मौके पर जिला संयोजक बलराम डागर ने प्राचार्या को बताया कि इस बार हरियाणा बोर्ड का परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहा। इस कारण 60 फीसदी से कम अंक प्राप्त करने वालों को कहीं दाखिला नहीं मिल पाया है।

उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए प्राचार्या से इस ज्ञापन को एमडीयू अधिकारियों तक पहुंचाने की गुहार लगाई। वहीं इनसो कार्यकर्ताओं ने भी 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें