इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2016 में अभी तक एक लाख 22 हजार नए छात्रों ने दाखिला ले लिया है। जबकि दो लाख दस हजार पुराने छात्रों ने विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन कराया है।
खास बात यह है कि इसमें से 3700 नेवी अधिकारी हैं। इग्नू के एडमिशन इंचार्ज प्रो. पंकज खरे के मुताबिक, इस सत्र में सबसे अधिक नए छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि दाखिला विंडो ओपन है।
छात्र 31 अगस्त तक दाखिला आवेदन पत्र भर सकते हैं। जबकि जनवरी सत्र में इससे पहले तीन लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।