महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाओं की डेटशीट व एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं। विद्यार्थी अपना रोलनंबर डालकर वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि बीबीए, बीसीए व बीकॉम-पास, वोकेशनल, ऑनर्स के तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर और छठे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होंगी। वहीं एलएलबी वार्षिक स्कीम-प्रथम, तीसरे, चौथे व पांचवें सेमेस्टर की स्पेशल/मर्सी चांस की परीक्षाएं 22 नवंबर से प्रारंभ होंगी।
बीए एलएलबी आनर्स पंच वर्षीय की प्रथम, तीसरे, पांचवें, सातवें, नौंवें व दसवें सेमेस्टर और एलएलबी आनर्स तीन वर्षीय की प्रथम, तीसरे, पांचवें व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 नवंबर से शुरू होंगी।
सभी परीक्षाओं की डेटशीट व एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसी के साथ अक्तूबर 2017 में आयोजित डीडीई की बीए-तीसरे वर्ष की परीक्षा के यूएमसी केसों की सुनवाई 16-17 नवंबर को दोपहर 1 बजे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में होगी7