फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनप्रीत ने चीन में रोलर हॉकी स्केटिंग में जीता रजत

Tue, 01 Nov 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
gold medal - फोटो : getty
विज्ञापन
चीन में आयोजित एशियन रोलर हॉकी स्केटिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद के मनप्रीत ने रजत पदक जीत कर शहर का गौरव बढ़ाया है। 22 से 29 अक्तूबर तक चीन में आयोजित चैंपियनशिप में एनआईटी चार के मनप्रीत ने देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


कोच जॉन डेविड ने बताया कि मनप्रीत पहले भी एशियन रोलर हॉकी स्केटिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने पहले कांस्य व रजत पदक जीते हैं। मनप्रीत ने बताया कि तीसरी बार इस चैंपियनशिप में भाग लिया।

उन्होंने इस बार भी पदक जीतने पर खुशी जाहिर की। मकाओ की टीम पहले स्थान पर रही। मनप्रीत खेल कोटे से सोहना स्थित बीडीओ कार्यालय में नौकरी करते हैं। इस टूर्नामेंट के लिए विभाग की तरफ से पूरा सहयोग मिला।  उन्होंने बताया कि वह फरीदाबाद के सीनियर रोलर हॉकी खिलाड़ी अंजुम अहमद से प्रेरित होकर रोलर हॉकी खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें