फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी में काउंसलिंग जल्द होगी शुरू, देरी से बाहरी राज्यों के छात्र चिंतित

Thu, 28 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में एलएलबी में दाखिले के लिए कई दिनों से लटकी काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। लॉ फैकल्टी की ओर से बृहस्पतिवार शाम तक काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। वहीं लंबित पड़े रिजल्ट भी इस सप्ताह के अंत तक जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन


डीयू में एलएलबी में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही थी। इस कारण डीयू एलएलबी में दाखिले के लिए लिखित परीक्षा दे चुके छात्रों को अपने भविष्य का डर सता रहा है। 

इसके लिए जून में लिखित परीक्षा हुई थी। पहले से तय काउंसलिंग प्रक्रिया को बीते दिनों रद्द कर दिया गया था जबकि बाहरी राज्यों से काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार यहां पहुंच चुके थे। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह डीयू प्रशासन ने एक सर्कुलर जारी किया जिसमें कहा गया कि अपरिहार्य कारणों से 21 जुलाई से शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित किया जा रहा है। काउंसलिंग में हो रही देरी के कारण छात्रों को लग रहा था कि सत्र शुरू होने में देरी हो सकती है।

कैंपस लॉ सेंटर के छात्र तरुण नारंग ने बताया कि बिना बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की मंजूरी के एलएलबी के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती। बीसीआई को लॉ की पढ़ाई के लिए तैयार नई इमारत का निरीक्षण करना था। 

लेकिन यह निरीक्षण 19 जुलाई को कराया गया। अब यह निरीक्षण रिपोर्ट 28 जुलाई को आने की संभावना है। जिसके बाद ही दाखिले शुरू हो सकेंगे।

 उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के इंतजार में बाहरी राज्यों के छात्र पीजी में मुंह मांगा किराया देकर रहने को मजबूर हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि डीयू के तीन लॉ सेंटर (लॉ सेंटर-1, लॉ सेंटर-2 व कैंपस लॉ सेंटर) को नई इमारत में शिफ्ट होना है। 

इस पूरे मामले पर लॉ फैकल्टी डीन प्रो. एससी रैना का कहना है कि बृहस्पतिवार को बीसीआई के साथ एक मीटिंग है। उसके बाद ही 29 जुलाई से दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे। 

इसके लिए बृहस्पतिवार शाम तक काउंसलिंग शेड्यूल को जारी कर दिया जाएगा। वहीं दूसरे व तीसरे वर्ष के छात्रों के रिजल्ट जारी नहीं होने पर उन्होंने कहा कि 29 व 30 जुलाई तक सभी रिजल्ट जारी हो जाएंगे। नई इमारत को लेकर बीसीआई अपनी सकारात्मक रिपोर्ट आने की उम्मीद जताई जा रही है, रैना ने कहा कि निरीक्षण के समय बीसीआई टीम संतुष्ट थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें