गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में नौ मुख्य प्रोग्राम की सीटें भरने के लिए काउंसिलिंग का ऑन द स्पॉट राउंड आज से शुरू हो रहा है। यह काउंसिलिंग पूरी तरह से ऑफलाइन होगी।
जिनमें बीकॉम ऑनर्स, बी.एड, बीए (जेएमसी), बीसीए, बीटेक, एमबीए, एमसीए, बीबीए व बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी (लेटरल एंट्री) प्रोग्राम शामिल हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन सभी प्रोग्राम का काउंसिलिंग शेड्यूल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। जबकि बीटेक प्रोग्राम की ऑन द स्पॉट राउंड काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल 28 जुलाई को आईपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
काउंसिलिंग 31 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। प्रशासन की सलाह है कि सीईटी में सफल उम्मीदवार जो इस काउंसिलिंग में हिस्सा लेना चाहते हैं वे वेबसाइट www.ipu.acin, www.ipuadmissions.nic.in को देखते रहें। जो उम्मीदवार ऑन द स्पॉट राउंड काउंसिलिंग के आधार पर दाखिला लेंगे वे अपना दाखिला वापस नहीं ले सकेंगे और ना ही फीस वापस की जाएगी।