फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब दाखिले के अवसर हो जाएंगे सीमित

Sun, 09 Jul 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
students
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरी कट ऑफ के लिए दाखिलों का दौर सोमवार को समाप्त हो जाएगा। छात्रों को चाहिए कि अगर उनका नंबर तीसरी लिस्ट में आ गया है तो वह दाखिला लेने से चूके नहीं। दरअसल तीसरी लिस्ट केदाखिले के दूसरे दिन से ऐसी स्थिति बनने लगी है कि चौथी कट ऑफ लिस्ट में काफी कॉलेजों में सामान्य श्रेणी केलिए दाखिले के विकल्प काफी सीमित हो जाएंगे। 
विज्ञापन


ऐसे में केवल दाखिले रद होने पर भी चौथी लिस्ट में दाखिले की गुजाइंश बनेंगी। वहीं शनिवार को कॉलेजों में एक बार फिर से दाखिला कराने वालों की भीड़ उमड़ी।   
    
कॉलेज प्रिंसिपल का कहना है कि चौथी लिस्ट में गिने-चुने कॉलेजों में बेहद कम कोर्सेज के लिए ही लिस्ट आने की संभावना बन रही है। कई कॉलेजों में तो दूसरी में ही कुछ कोर्सेज की सीटें भर गई थी, अब तीसरी कट ऑफ में भी कुछ ओर कोर्सेज पर हाउस फुल का बोर्ड लग सकता है। तीसरी लिस्ट केबाद भी चौथी लिस्ट में कुछ कॉलेजों में बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स के दाखिले जारी रह सकते हैं। कारण यह है कि अब भी कॉमर्स के लिए कट ऑफ 90 फीसदी से ऊपर ही चल रही है।    
विज्ञापन

    
तीसरी कट ऑफ के दाखिले का आखिरी दिन सोमवार 10 जुलाई को है।  शनिवार तक हंसराज कॉलेज में लगभग 1100 सीटों के लिए 800 दाखिले हो गए है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रमा ने बताया कि तीसरी कट ऑफ लिस्ट में ही काफी कोर्सेज के दाखिले बंद होने की स्थिति है। चौथी में सामान्य के लिए सीमित दाखिले के अवसर होंगे। चौथी लिस्ट में तो कॉमर्स में दाखिले का चांस नहीं होगा। शनिवार को कॉलेज में 79 दाखिले हुए जबकि 15 दाखिले रद्द कराए गए।      

इसी तरह से किरोड़ीमल कॉलेज 1350 सीटों के लिए 1000 दाखिले हो चुके हैं। इस तरह से यहां भी दाखिले के लिए सीमित अवसर ही बचे हैं। सोमवार को तीसरी कट ऑफ के दाखिले के अंतिम दिन ही सही स्थिति का पता चल सकेगा। श्री अरबिंदो कॉलेज में 978 सीट के लिए 870 दाखिले हो चुके हैं। शनिवार को विभिन्न कोर्सेज में 69 दाखिले हुए जबकि 60 दाखिले रद कराए गए। 

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ विपिन अग्रवाल कहते हैं कि चौथी लिस्ट में यदि दाखिले रद कराने का सिलसिला जारी रहेगा लिहाजा दाखिला की गुजाइंश रहेगी। खासकर बीए, बीकॉम और अंग्रेजी ऑनर्स में दाखिले की संभावना बनी रहेगी। कॉलेज प्रिंसिपल की सलाह है कि जिसे जहां दाखिला मिल रहा है, वो ले लें। चौथी लिस्ट से बहुत ज्यादा उम्मीदें करना छात्रों के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें