फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपने सभी विद्यालयों को निगम प्रतिभा विद्यालयों में किया तब्दील

Mon, 08 Nov 2021 06:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महापौर ने बताया कि विद्यालयों में नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को निगम प्रतिभा विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा सहायता प्राप्त/मान्यताप्राप्त/निजी स्कूलों /नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे भी सीधे प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपने सभी निगम विद्यालयों को निगम प्रतिभा विद्यालयों में अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। वह 124 निगम प्रतिभा विद्यालय में अतिरिक्त अंग्रेजी माध्यम के अनुभागों को जोड़ेगी और शेष 230 विद्यालयों में भी कक्षा पहली से पांचवी तक अंग्रेजीमीडियम सेक्शन बनाए जाएंगे। उन्हें निगम प्रतिभा विद्यालयों में अपग्रेड किया जा रहा है। इस संबंध में महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने सोमवार को अग्रिम स्वीकृति दी।

विज्ञापन


महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया कि अब से सभी निगम विद्यालयों को पूर्वी दिल्ली नगर निगम प्रतिभा विद्यालय के नाम से जाना जाएगा। दरअसल स्थानीय निवासी काफी दिनों से विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के अधिक सेक्शन बनाने की मांग कर रहे थे। इस तरह बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के दिशा में यह महत्पवूर्ण कदम उठाया गया है।

महापौर ने बताया कि विद्यालयों में नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को निगम प्रतिभा विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा सहायता प्राप्त/मान्यताप्राप्त/निजी स्कूलों /नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे भी सीधे प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन


निगम प्रतिभा विद्यालयों मेंकक्षा एक और दो में सीधे प्रवेश दिया जाएगा, परंतु तीसरी से पांचवी तक प्रवेश केलिए सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त सकूलों के स्थानातंरण पत्र की आवश्यकताहोगी। विद्यालयों में प्रवेश के लिए केवलआरटीई अधिनियम के अनुसार निर्धारित और प्रचलित प्रवेश नियमों और विनियमों का पालनकिया जाएगा।

उधर स्थायी समितिके अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने बताया कि हिंदी माध्यम केछात्रों को किसी भी कक्षा में अंग्रेजी माध्यम में स्थानांतरित किया जासकता है। अंग्रेजी में सक्षम शिक्षकों को ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने का कार्य सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें