फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर यूनिवर्सिटी का कर्मपुरा कैंपस आज से होगा शुरू, उपमुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Wed, 27 Jul 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉ. बी आर. अंबेडकर यूनिवर्सिटी का पहला आउटडोर कैंपस आज, बुधवार से शुरू हो रहा है। कर्मपुरा में तैयार इस कैंपस का उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


इस कैंपस में एक अगस्त से कक्षाएं शुरू होंगी, जिसमें अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के चार पाठ्यक्रमों में पढ़ाई होगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, कर्मपुरा कैंपस में फिलहाल चार अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में पढ़ाई शुरू हो रही है। 

हालांकि अगले शैक्षणिक सत्र 2017-18 में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय का वर्ष 2019 तक इस कैंपस में 2200 से अधिक छात्रों के दाखिले का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


अंबेडकर यूनिवर्सिटी के कैंपस को दिल्ली के आधार पर तैयार किया जा रहा है, ताकि सभी क्षेत्रों के छात्रों को लाभ मिल सके। कश्मीरी गेट स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस में 40 स्नातक, परास्नातक और शोध पाठ्यक्रम की पढ़ाई होती है। 
विज्ञापन


कर्मपुरा के अलावा रोहिणी सेक्टर तीन 3 स्थित बनने वाला कैंपस वर्ष 2020 तक तैयार होगा। जबकि धीरपुर कैंपस के निर्माण का भी काम शुरू हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें