फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड परीक्षा में टॉपर रहने वाले होंगे सम्मानित

Sat, 22 Apr 2017 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
CBSE STUDENTS
विज्ञापन
 इस बार बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पदक एवं नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्कूल मुखिया को पत्र जारी कर दिए है। 
विज्ञापन


यह पुरस्कार प्रदेश सरकार की तरफ से शुरू किए गए है। माना जा रहा है कि इससे बोर्ड परीक्षा में सकारात्मक परिणाम के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। 

शैक्षणिक सत्र 2016-2017 की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा हाल ही में सम्पन्न हुई है। परीक्षा परिणाम के बाद प्रदेश में टॉपर रहने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक के साथ नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। बेटी बचाओ बेटी अभियान से प्रेरित होकर इस बार छात्राओं के लिए अलग से कल्पना चावला अवार्ड रहेगा। 
विज्ञापन


इसमें कक्षावार प्रदेश में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्रा को कल्पना चावला अवार्ड व 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाले को स्वर्ण पदक व 25 हजार रुपये और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को रजत पदक व 15 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें