जामिया मिल्लिया इस्लामिया की ओर से बुधवार को काबुल विश्वविद्यालय समेत दो अन्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण सत्र में शिक्षकों को एकेडमिक बिल्डिंग प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के बारे में बताया जाएगा।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जामिया के ही द नेल्सन मंडेला सेंटर फॉर पीस एंड कनफ्लिक्ट रिजॉल्यूशन सेंटर फॉर अफगानिस्तान स्टडीज नेबरस्का विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कर रहा है।
यह आयोजन यूनिवर्सिटी सपोर्ट वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में काबुल विश्वविद्यालय, बल्ख विश्वविद्यालय और काबुल पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी के शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। ट्रेनिंग प्रोग्राम में शिक्षकों को उनके एकेडमिक स्किल को बेहतर बनाना। उच्च शिक्षा को नए आयाम देने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज जामिया के कुलपति प्रोफेसर तलत अहमद ने किया। वह बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से शिक्षा का आदान-प्रदान होता है। विचारों के आदान प्रदान से उच्च शिक्षा को और आगे बढ़ाया जा सकता है।