फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एहल्कॉन पब्लिक स्कूल नहीं बढ़ा सकता फीस: शिक्षा निदेशालय

Thu, 29 Dec 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एहल्कॉन पब्लिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने मयूर विहार स्थित एहल्कॉन पब्लिक स्कूल के फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। बुधवार को दिल्ली सरकार की ओर से  न्यायालय के आदेश पर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश का हवाला देते हुए यह सर्कुलर जारी किया है। सरकार ने यह सर्कुलर अभिभावकों की ओर से स्कूल द्वारा बढ़ी हुई फीस लेने की शिकायत के बाद जारी किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली सरकार को अभिभावकों ने शिकायत की थी एहल्कॉन पब्लिक स्कूल शिक्षण सत्र 2016-17 में बढ़ी हुई फीस ले रहा है। आगामी शिक्षण सत्र 2017-18 में फिर 25 फीसदी फीस बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

सरकार ने इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एक सर्कुलर जारी कर कहा कि स्कूल के फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज किया गया है। वह किसी भी तरह बढ़ी हुई फीस नहीं ले सकता है।
विज्ञापन


यही नहीं शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर में साफ कहा गया है कि अगर स्कूल ने 2016-17 में बढ़ी हुई फीस ली है तो वह अभिभावकों को रिफंड करेगा। 2017-18 में भी फीस नहीं बढ़ाई गई है।

शिक्षा निदेशालय ने आदेश में शिक्षा उपनिदेशक से पब्लिक नोटिस जारी करके वेबसाइट पर सूचना डालकर अभिभावकों को सूचित करने को भी कहा है। स्कूल के प्रबंध को इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें