फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मई को लगेगा रोजगार मेला

Wed, 17 May 2017 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : IBTimes
विज्ञापन
 हाईस्कूल से बीटेक समेत स्नातोत्तर शैक्षिक योग्यता वाले युवकों को रोजगार दिलाने के लिए प्रशासन 18 मई को बालक इंटर कॉलेज (बिसरख) में रोजगार मेला लगाएगा। इस मेले में  25 से 30 कंपनियां शामिल होंगी। साक्षात्कार के जरिए पात्रों का चयन होगा। 
विज्ञापन


जिला रोजगार सहायक अधिकारी शिव ललित सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराने के बाद 18 मई को ग्रेटर नोएडा के बिसरख में स्थित रोजगार मेला में रोजगार के लिए आवेदन कर सकता है। मेले में आईटीआई, डिप्लोमा, हाईस्कूल, पोस्ट ग्रेजऐट, अंग्रेजी स्पीकिंग, कंप्यूटर, स्मार्टफोन रखने वाले मार्केटिंग करने वाले युवकों को रोजगार देने की मांग की गई है। 

एमबीए और बीटेक शैक्षिक योग्यता वाले युवकों को मांग की जा रही है। विभाग की पोर्टल पर विभिन्न योग्यता वाले करीब 11 हजार बेरोजगार युवकों का पंजीकरण है। रोजगार मेले में नोएडा, ग्रेटर नोएडा में स्थित करीब 30 कंपनियों हिस्सा लेंगी। मेले में अधिक से अधिक युवकों शामिल होकर इसका लाभ ले सके। इसके लिए संपर्क किया जा रहा है। स्कूल और कॉलेजों में भी मेले के बारे में जानकारियां दी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें