फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू के छात्र नजीब ने लापता होने से पहले यहां जाने की कही थी बात

Tue, 25 Oct 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से गायब हुए एमएससी बायोटेकभनोलॉजी के प्रथम वर्ष के छात्र नजीब अहमद (27) का 15 दिन बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


नजीब अहमद ने गायब होने से एक दिन पहले अपने दोस्त से बरेली जाने की बात कही थी। उसने कहा था कि उसे बरेली जाने दो। बरेली जाने की बात सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम बरेली रवाना की गई है।

इसके अलावा पुलिस टीम बदायूं और अजमेर में दरगाह पर भेजी गई थीं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नजीब अहमद ने जेएनयू में छात्रों से हुए झगड़े के बारे में अपनी मां को फोन कर बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़ा होने के बाद 15 अक्तूबर की सुबह जेएनयू से हुआ था लापता

इस पर उसकी मां ने उससे कहा था कि वह दिल्ली आ रही है। नजीब की मां जब तक दिल्ली पहुंचती उससे पहले ही नजीब जेएनयू से गायब हो गया। नजीब के पिता का एक्सीडेंट हो चुका है।

गौरतलब है कि बदायूं, यूपी का रहने वाला नजीब अहमद जेएनयू में माही-मांडवी हॉस्टल के रूम नंबर 106 में रहता है। 14 अक्तूबर की रात झगड़ा होने के बाद 15 अक्तूबर की सुबह जेएनयू से अचानक गायब हो गया।

11 बजे से पहले नजीब को उसके हॉस्टल में देखा गया था। परिजनों की शिकायत पर वसंतकुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें