फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू : पुलिस ने दाखिल की रिपोर्ट, तीन चैनलों के खिलाफ की गई थी शिकायत

Tue, 12 Jul 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
JNU
विज्ञापन
जेएनयू नारेबाजी विवाद मामले में दिल्ली सरकार की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को स्टेटस रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी। दिल्ली सरकार ने इस मामले में तीन समाचार चैनलों के खिलाफ शिकायत की थी। 
विज्ञापन


अदालत ने इस रिपोर्ट पर सुनवाई के लिये 24 अगस्त की तारीख तय की है। दिल्ली सरकार ने तीन चैनलों पर आरोप लगाया था कि जो वीडियो चैनलों पर चलाई गई थीं, उससे छेड़छाड़ हुई थी। 

इस शिकायत पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश 26 मई को दिया था। पटियाला हाउस अदालत के सीएमएम सुमित दास के समक्ष मंगलवार को स्पेशल सेल के डीसीपी पीएस कुशवाहा ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की।
विज्ञापन


पुलिस ने अदालत से कहा कि इस रिपोर्ट को सीलबंद रखा जाये क्योंकि अभी मामले की जांच चल रही है। कोर्ट ने हालांकि पुलिस की इस बात को मानने से इंकार कर दिया।

अदालत ने मामले में एक आरोपी चैनल की अर्जी पर फैसला भी अगली तारीख तक सुरक्षित रख लिया है। एक समाचार चैनल के एडिटर इन चीफ ने सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। 
विज्ञापन

चैनलों पर लगा था अशांति फैलाने और जनता को भड़काने का आरोप

जेएनयू - फोटो : ब्यूरो
संपादक ने अपनी अर्जी में कहा था कि इस मामले में थाना वसंत कुंज नार्थ में 11 फरवरी को एफआइआर दर्ज की गई थी। सरकार ने जिस वीडियो को डॉक्टर्ड बताया है वह इस केस में जांच का आधार है। 

दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके बाद ही वीडियो की सत्यता का पता चल सकता है। इसलिए फिलहाल इस शिकायत की सुनवाई पर रोक लगा दी जाए।

दिल्ली सरकार की ओर से बहस करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीहरन ने अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि सरकार की शिकायत व एफआइआर की विषय वस्तु अलग-अलग है। 

दिल्ली सरकार ने तीन चैनलों व उनके संपादकों के खिलाफ शिकायत दायर कर उन पर डॉक्टर्ड वीडियो चला कर अशांति फैलाने और जनता को भड़काने का आरोप लगाया था। सरकार ने इन चैनलों को समन जारी कर मुकदमा चलाने की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें