फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं से पहले 10वीं, 12वीं के छात्रों को बोर्ड ने दी बड़ी राहत

Fri, 17 Feb 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लाहौल-स्पीति और कुल्लू के मैट्रिक और जमा दो के परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। उक्त दोनों जिलों के बर्फ में फंसे बच्चे किसी भी नजदीकी परीक्षा केंद्र में प्रैक्टीकल परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन


कोई भी स्कूल इन बच्चों की परीक्षा लेने से मना नहीं कर सकता, जबकि प्रैक्टीकल लेने वाले अध्यापकों को छात्रों से संबंधित स्कूलों के नाम पर ही अंक सूचियां तैयार करनी होंगी। जानकारी के अनुसार मौसम खराब होने से लाहौल-स्पीति और कुल्लू में एक से दूसरे जिले के लिए उड़ान न हो पाने से बच्चे फंस गए हैं।

ऐेसे में मैट्रिक की 20 से 28 फरवरी और जमा दो की 17 फरवरी से एक मार्च तक होने वाली वार्षिक प्रैक्टीकल परीक्षा में बच्चे रोल नंबर हासिल करके नजदीकी स्कूल में प्रैक्टीकल परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि प्रैक्टीकल परीक्षा में उपयोग होने वाला अंक सूचियों का नमूना संबंधित उपनिदेशक उच्च शिक्षा के माध्यम से ई-मेल कर दिया है। प्रैक्टीकल लेने वाले अध्यापक इसके आधार पर बच्चों को नंबर दें।

बोर्ड ने जारी किए एसओएस के रोल नंबर
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय की मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। सभी स्कूल अपनी यूजर आईडी से रोलनंबर प्राप्त कर सकते हैं, जबकि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें