फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी को नियुक्ति तो दे दी पर वेतन नहीं

Wed, 30 Aug 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
JBT teachers
विज्ञापन
उठापटक के बीच शिक्षा विभाग ने फरीदाबाद के जेबीटी को नियुक्ति तो दे दी, लेकिन तीन माह से अधिक का समय गुजर गया। अब तक किसी भी जेबीटी के हाथ में वेतन नहीं पहुंचा है। ऐसे में जेबीटी असमंजस की स्थिति में हैं। 
विज्ञापन


हालांकि, प्रदेश सरकार ने अन्य जिलों के जेबीटी को वेतन जारी कर राहत दी है, लेकिन जिले के जेबीटी के हाथ अब तक खाली हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। 

दावा किया जा रहा है कि शिक्षा निदेशालय ने पूर्व में वेतन जारी करने के लिए कहा था, उसके बावजूद यहां वेतन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई।  

जिले के 638 जेबीटी में फरीदाबाद के अलावा पलवल, रोहतक, हिसार, भिवानी, बहादुरगढ़, गुरुग्राम समेत 21 जिलों के जेबीटी को नियुक्ति दी गई। लंबी जद्दोजहद के बाद 25 विद्यार्थियों पर एक जेबीटी के अनुपात में स्कूल का आवंटन किया गया। अब उनको वेतन के लिए तरसना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


जेबीटी रोज शिक्षा विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसे में अब शिक्षक संगठन के साथ मिलकर धरना देने की तैयारी कर रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि जेबीटी का वेतन बजट करीब सवा दो करोड़ रुपये जारी के कारण देर हो रही है। बजट राशि स्कूल मुखिया के खाते में पहुंचती है। जेबीटी स्कूल मुखिया से वेतन को लेकर सवाल जवाब कर रहे हैं।  
जेबीटी को तीन माह से वेतन के लिए तरसना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारी से मिलकर समस्या को अवगत कराएंगे। शिक्षकों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। जेबीटी रोजाना चक्कर काट रहे हैं।  
विज्ञापन

- मुकेश गर्ग, जिला सचिव, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ 
 
जेबीटी को वेतन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका बजट विभाग को प्राप्त हो गया है। जल्द ही स्कूल मुखिया के खाते में राशि पहुंच जाएगी। 
- सतेंद्र कौर वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें