फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया : NSUI ने राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि, ली ये शपथ

Wed, 31 Jan 2018 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
mahatma gandhi
विज्ञापन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय कैंपस में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों ने बापू के संदेशों को अपने जीवन में ढालने की शपथ ली।

विज्ञापन


एनएसयूआई द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लारैब अहमद नियाजी ने कहा कि यह गांधी की पुण्यतिथि ही नहीं, बल्कि गांधी का दिन भी है। आज युवाओं ने हिंसा को छोड़ अहिंसा के मार्ग पर चलने की भी शपथ ली है। 

वहीं, रिसर्च स्कॉलर मीरान हैदर ने कहा कि आज समाज बंटवारे से गुजर रहा है। उसका सबसे बड़ा कारण है कि हम बापू के बताए मार्ग को भूल रहे हैं।

नौजवानों का कर्त्तव्य बनता है कि उनके बताए सत्य, अहिंसा व हिंदू - मुस्लिम भाईचारे के पाठ को हर युवा व बच्चे तक पहुंचाए। इस मौके पर छात्रों ने दो मिनट का मौन भी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें