जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी
- फोटो : FILE PHOTO
कोविड-19 महामारी के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय और स्कूल के छात्र वार्षिक और सेमेस्टर फीस दो किश्तों में दे सकते हैं। हालांकि फीस की दोनों किश्तें उन्हें एडमिट कार्ड जारी होने से पहले जमा करवानी अनिवार्य होगी।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन के मुताबिक, कोरोना कॉल में अभिभावकों को एक साथ फीस जमा करने में दिक्कत है। अभिभावकों की इसी दिक्कत को देखते हुए छात्रों को एक साथ फीस जमा करवाने की बजाय दो किश्तों में देने का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा छात्रों को अन्य कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
यदि किसी छात्र के घर में फीस जमा करने में दिक्कत होगी तो उसका भी समाधान निकाला जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मकसद है कि कोरोना काल में आर्थिक तंगी के चलते किसी भी छात्र की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए।
यदि किसी छात्र को आर्थिक तंगी की दिक्कत होगी तो वह विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर अपनी बात रख सकता है। यह सुविधा जामिया विश्वविद्यालय, जामिया के सभी स्कूलों के छात्रों को दी जा रही है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फीस आदि के चलते परेशान न हो, दिक्कत होने पर स्कूल और विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।