फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू में काउंसलिंग आज, बीपीटी, बीएएसएलपी, व बीएससी (एमएलटी) में दाखिला ले चुके छात्रों को अवसर 

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय(आईपीयू) में बैचलर ऑफ आर्युवेदिक मेडिकल साइंस(बीएएमएस) व बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिकल साइंस(बीएचएमएस) की काउंसलिंग मंगलवार(25 अक्तूबर) को होने जा रही है। इन कोर्सेज की काउंसलिंग के लिए एनओसी नहीं मिलने के कारण अब तक काउंसलिंग शुरु नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


इस काउंसलिंग में उन छात्रों को भी अवसर मिलेगा जो बीपीटी, बीएएसएलपी व बीएससी (एमएलटी) में दाखिला ले चुके हैं। हालांकि इसकेलिए उन्हें अतिरिक्त पांच हजार रुपये का भुगतान करना होगा। आईपीयू प्रवक्त नलिनी रंजन के मुताबिक बीएचएमएस व बीएएमएस की काउंसलिंग पूरी तरह से ऑफलाइन होगी।

जहां बीएचएमएस कोर्स डॉ. बीआर सर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 49 सीटों के साथ उपलब्ध है। जबकि बीएएमएस कोर्स चौधरी ब्रहमप्रकाश आर्युवेदिक चरक संस्थान में उपलब्ध है। इस कोर्स की संस्थान में 91 सीटें हैं। इन दोनों कोर्सेज की काउंसलिंग के छात्रों को फीस के रुप में एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


आईपीयू प्रशासन की ओर से काउंसलिंग, सीटों, वार्षिक फी,, दस्तावेज, आरक्षण नीति, दाखिले के लिए योग्यता व अन्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। प्रशासन ने छात्रों को आईपीयू की वेबसाइट(www.ipu.ac.in ) देखने की सलाह दी है।

प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि जो छात्र बीपीटी, बीएएसएलपी, व बीएससी(एमएलटी) में दाखिला ले चुके हैं। वह भी इन दोनों कोर्सेज की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। इसकेलिए उन्हें अतिरिक्त पांच हजार रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें