गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) बीएसी नर्सिंग कोर्स के लिए पहले दौर की ऑफलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसकी शुरुआत 10 सितंबर से द्वारका कैंपस में होगी।
आईपीयू का बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम कॉलेज ऑफ नर्सिंग वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग अस्पताल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. आरएमएल अस्पताल, लक्ष्मी बाई बतरा कॉलेज ऑफ नर्सिग व सेंट स्टीफंस अस्पताल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में उपलब्ध है।
सफदरजंग अस्पताल व आरएमएल अस्पताल में कोर्स के लिए 50-50 सीटें हैं, जबकि लक्ष्मी बाई बतरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 55 व सेंट स्टीफंस में 51 सीटें हैं।
काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्र को 1000 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। यह नॉन रिफंडेबल है। आईपीयू के सीईटी में सफल उम्मीदवार जो कि इस कोर्स में दाखिला चाहते हैं, उन्हें प्रशासन ने आईपीयू की वेबसाइट लगातार देखने की सलाह दी है।
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें
विस्तृत काउंसलिंग प्रक्रिया, वार्षिक फीस, दस्तावेजों, आरक्षण नीति, दाखिले के लिए योग्यता, पहली काउंसलिंग के बाद दाखिला रद्द कराने के संबंध में जानकारी आईपीयू ने वेबसाइट www.ipu.ac.in पर उपलब्ध करा दी गई है।