गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के द्वारका कैंपस में 17 सितंबर को बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) के लिए काउंसलिंग शुरू होगी।
बीडीएस प्रोग्राम आईपीयू से संबंधित ईएसआईसी डेंटल कॉलेज रोहिणी में उपलब्ध है। कॉलेज में इस कोर्स की 50 सीट है।
नीट स्कोर के आधार पर ही दाखिला होना है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को आईपीयू की वेबसाइट www.ipu.ac.in देखने की सलाह दी है।
काउंसलिंग के संबंध में विस्तृत शेड्यूल, आरक्षण नियम, श्रेणी के अनुसार सीटों की जानकारी, काउंसलिंग व दाखिला फीस के संबंध में जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।