फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट स्टीफंस कॉलेज में आज से साक्षात्कार, टेस्ट में मिलेंगे 5 फीसदी अंक

Mon, 20 Jun 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज में कट ऑफ के बाद आज (सोमवार) से साक्षात्कार और टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार साक्षात्कार के साथ ऐप्टीट्यूड टेस्ट भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन


इस बार कॉलेज में 11 पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले होंगे। सभी पाठ्यक्रम में 410 सीटों के लिए 23,500 आवेदन आए हैं। आवेदकों को बारहवीं के अंक के आधार पर 85 फीसदी अंक, ऐप्टीट्यूड टेस्ट के पांच फीसदी व साक्षात्कार के लिए दस फीसदी अंक दिए जाएंगे।

कॉलेज में साक्षात्कार से पहले 30 मिनिट की लिखित परीक्षा भी होगी। यह परीक्षा सुबह साढ़े 7 बजे से शुरू होगी। उसके आधार पर ही दाखिला पाने वालों छात्रों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें