फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग की तिथि घोषित लेकिन नीति तय नहीं

Mon, 20 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
एडमीशन
विज्ञापन
एकेटीयू से संबंद्घ इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए काउंसिलंग 24 जून से है। कॉलेजों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है लेकिन यूनिवर्सिटी की ओर से कोई ऐसा कदम नहीं उठाया गया है कि जिससे कॉलेजों को साफ हो सके कि ऑनलाइन काउंसलिंग होगी या कॉलेजों को सेंटर बनाया जाएगा। इसे लेकर कॉलेज पशोपेश में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक यूनिविर्सटी की ओर से संबद्ध जिले के 120 कॉलेजों में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की करीब 60 हजार सीटें थीं। करीब 50 फीसदी सीटें खाली रहने के कारण कुछ कॉलेजों ने कोर्स ही सरेंडर कर दिए हैं।

एकेटीयू से संबद्घ कॉलेजों की 24 जून से ऑनलाइन काउंसलिंग होनी है। यूनिवर्सिटी ने यह कार्यक्रम पिछले माह ही घोषित कर दिया था कि ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद कुछ स्थानों पर सेंटर बना दिए जाएंगे। जहां पर छात्र-छात्राएं अपने शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन करा सकेंगे।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों से सेंटर बनाए जाने के लिए सुझाव भी मांगे थे। लेकिन अभी तक कोई भी निर्णय यूनिवर्सिटी ने लिया है और यही बात कॉलेजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कॉलेज प्रबध्ंानों ने दाखिले को लेकर तैयारी कर ली है मगर अभी तक कोई काउंसलिंग की नीति तय न होने के कारण पशोपेश में हैं।

हालांकि, कॉलेजों ने दूसरे स्थानों पर जाकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है चूंकि पिछले साल जिले में करीब 30 हजार इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की सीटें खाली रह गई थी। इसी को देखते हुए कॉलेज पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें