फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत माता की जय कहने पर की अभद्रता, जेएनयू की तरह डीयू को अस्थिर करने का हो रहा प्रयास'

Tue, 09 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शांतिपूर्वक शुरू हुए छात्राओं के प्रदर्शन ने डीयू के माहौल को गरमा दिया है। इस प्रदर्शन के दौरान डूटा अध्यक्ष ने डूसू अध्यक्ष नंदिता नारायण पर अभद्रता का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


जबकि डूसू अध्यक्ष सतेन्द्र अवाना का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान भारत माता की जय कहने पर उन्हें अपशब्द कहे गए। सतेन्द्र अवाना ने कहा कि चार ऐसी छात्राएं यहां थी जिन्हें जेएनयू में देश विरोधी नारों के वीडियो में देखा था।

वहीं इस पूरे मामले पर शिक्षक संगठन व छात्र संगठन ने पुलिस में शिकायत दे दी है। बीते कई दिनों से दौलतराम कॉलेज की छात्राएं कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में व फीस बढ़ाने को लेकर विरोध जताती आ रही हैं। 
विज्ञापन

वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे को लेकर हुई बहस  

छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कॉलेज में विरोध प्रदर्शन के बाद सोमवार को एक बार फिर से शिक्षकों व छात्रों को इस मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) का समर्थन मिला। 

बड़ी संख्या में छात्र व शिक्षक अपना विरोध जताने के लिए कुलपति कार्यालय के बाहर गेट नंबर-1 पर पहुंचे। वहां शिक्षकों व छात्र संघ अध्यक्ष शिक्षकों के बीच वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे को लेकर बहस हो गई। 

इस मामले ने तूल पकड़ लिया। डूटा का आरोप है कि इस प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष ने डूटा के एक पदाधिकारी का गिरेबान पकड़ लिया और पूर्व डूटा अध्यक्ष के साथ बदतमीजी की। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी बुलाया गया। इस प्रदर्शन के दौरान ही कुछ छात्राओं ने गेट पर चढ़ कर उसे पार कर दिया। 
विज्ञापन

'डूसू छात्र संघ अध्यक्ष ने की अभद्रता और कहे अपशब्द'

एनएसयूआई - फोटो : अमर उजाला
मामला बढ़ता देख शिक्षक संगठन के लोग तो वहां से चले गए लेकिन कॉलेज की छात्राएं और छात्रसंघ अध्यक्ष व उनके समर्थक वहीं रहे। डूटा अध्यक्ष नंदिता नारायण-डॉ नंदिता के अनुसार डूसू छात्र संघ अध्यक्ष ने उनके साथ अभद्रता की व काफी अपशब्द कहे। 

उन्होंने ने बताया कि  उन्हें कहा गया कि तू अपनी उम्र देख, तू नक्सली है। डूटा अध्यक्ष ने प्रशासन से डूसू अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। डूसू अध्यक्ष सतेन्द्र अवाना का कहना है कि वह ही दौलतराम के मामले पर कॉलेज से कुलपति कार्यालय तक मार्च लेकर निकले थे।

कुलपति कार्यालय के बाहर कुछ शिक्षकों ने वंदे मातरम व भारत माता की जय कहने पर मुझसे अभद्रता की। उनका कहना है कि चार ऐसी छात्राएं थी जिन्हें जेएनयू के देश विरोधी नारों के वीडियो में देखा गया था। वहीं कन्हैया कुमार के साथ देखे गए एक व्यक्ति को भी हमने देखा। उन्होंने आंशका जताई कि जेएनयू की तरह डीयू को अस्थिर करने का प्रयास हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें